भीलवाड़ा । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को मंगरोप में एक विद्युत लाईन मैन व उसके सहायक को तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि मंगरोप निवासी किसान रामप्रसाद भाम्बी ने एसीबी मैं शिकायत दर्ज करवाई कि उसके खेत का विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसी बात को लेकर लाइनमैन गुलाम मोहम्मद अपने सहायक बाबूलाल मारू के मार्फत मुझे से 5 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा है। उसने धमकी भी दी कि यदी रूपये नहीं दिये तो थाने में विद्युत पॉल को क्षतिग्रस्त करने के आरोप लगाकर मुकद्दमा दर्ज करवा दुंगा। इस पर शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो बाबू लाल ने उस समय रामप्रसाद से 2 हजार रूपये की रिश्वत ले ली और बाकि की रकम लाने को कहा। रामप्रसाद ने बाबू लाल को फोन करके पैसे देने की बात कही तो उसने मंगरोप बस स्टेण्ड पर बुलाया। जैसे बाबू लाल ने 3 हजार रूपये की रिश्वत ली। उसे टीम ने रंगे हाथों को गिरफ्तार कर लिया।