आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसें सहित चार मवेशी मरे
khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 00:04 AM (IST)
राजसमन्द। देलवाडा कस्बे के समीपवर्ती गोरेला गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंस व एक बछडी तथा एक गाय की बछडी मर गई जानकारी के अनुसार नादेला निवासी शम्भु सिंह की दो भैस व बछडी तथा गौरेला के निर्भय सिंह की गाय की बछडी गांव के वांगा बीडे में घास चर रही थी दोपहर बाद हुई बरसात के दौरान बिजली गिरने से चारों मवेशी चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।