Life Skill Development Camp 2016 is organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाइफ स्किल डवलपमेंट कैंप 2016 का हुआ आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 8:17 PM (IST)
लाइफ स्किल डवलपमेंट कैंप 2016 का हुआ आयोजन
सिरसा। शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही लाइफ स्किल डेवलपमेंट कैम्प-2016 के तहत राजकीय उच्च विद्यालय साहुवाला प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय औढां में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने छात्राओं की ओर से तैयार की गई स्किल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से आरम्भ इस अनूठी योजना का वे स्वागत करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे कैंपों का आयोजन लगातार होते रहना चाहिए। ताकि छात्राओं में छिपी प्रतिभा समाज के सामने आ सके और उन्हें जीवन में आगे बढने की प्र्रेरणा मिले। इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी कुलवन्त सिंह कारगवाल भी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement