Advertisement
कुरुक्षेत्र में बीमारी से हारी जिंदगी । माता-पिता ने 3 साल की मासूम बेटी संग लगा ली फांसी

मृतक जतिंद्र रेलवे मेल सर्विस में कार्यरत था और उसके पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे। पिता की 6 महीने पहले ही मौत हुई थी और अब घर का चिराग भी बुझ गया। घर में अब सिर्फ बुजुर्ग मां बिमला देवी बची हैं, जिनके सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक भाई कनाडा में रहता है, जिसे इस भीषण त्रासदी की सूचना दे दी गई है।
पुलिस की जांच शुरू: सुसाइड नोट की होगी हैंडराइटिंग जांच
थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह साफ हो सके कि इसके पीछे कोई और दबाव तो नहीं था। हालांकि, प्राथमिक तौर पर मामला बीमारी से उपजे अवसाद (Depression) का ही लग रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुरुक्षेत्र
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


