Advertisement
झालावाड़ ब्लाइंड मर्डर केस में आरोपी को आजीवन कारावास, एक लाख रुपए का अर्थदंड

तकनीकी अनुसंधान से खुला ब्लाइंड मर्डर का राज
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में वृत्ताधिकारी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने मामले की परतें खंगालना शुरू किया।
तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन डेटा और सटीक आसूचना संकलन के जरिए पुलिस को पता चला कि मृतक रामबाबू मीणा के आरोपी मोहनलाल की पत्नी के साथ अवैध प्रेम संबंध थे। इसी रंजिश के चलते मोहनलाल बैरागी (55) निवासी राजपुरा थाना बकानी ने योजनाबद्ध तरीके से अपनी पत्नी के प्रेमी रामबाबू मीणा पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।
अदालत का ऐतिहासिक फैसला
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया और पुख्ता वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के साथ चार्जशीट विशिष्ट न्यायालय (एससी/एसटी प्रकरण) झालावाड़ में दाखिल की।
झालावाड़ पुलिस और विशिष्ट लोक अभियोजक महेश कुमार पाटीदार की ओर से पेश किए गए मजबूत गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने 7 सितंबर 2026 को आरोपी को हत्या का दोषी माना।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


