बहराइच। कतार्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के दो अलग अलग जगहों पर तेंदुए ने बकरी को अपना निवाला बनाया है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के सुजौली रेंज के रामपुर रेतिया गाँव निवासी राधे पुत्र प्रवन्त के अहाते में बंधी दो बकरियों को बीती रात तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। जबकि एक को उठा ले गया और एक को गम्भीर रूप से जख्मी कर गया।
जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर वालों के हाका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। दूसरी घटना कतर्नियाघाट रेंज के बिछिया बाजार की है जहाँ पर दिन दहाड़े कपूर चन्द्र मदेसिया की बकरी उनके ही घर के सामने से उठा ले गया वहाँ पर मौजूद लोगों ने हाका लगाया तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग चुका था ग्रामीणों ने बिछिया वन चौकी पर सूचना दी पर कोई भी वनकर्मी मौके पर नही पहुचा।
जंगली जानवरो द्वारा आबादी में लगातार हो रहे इस तरह की घटना से लोग दहशत में हैं। पर लोगों की सुरक्षा हेतु वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है की घटना के बाद भी कोई वनकर्मी जाँच करने भी नहीं पंहुचा।