Advertisement
सलूंबर में लेपर्ड ने मचाई दहशत, घर की छत पर चढ़ा, वन विभाग की टीमें रेस्क्यू में जुटी

नागदा बाजार के निवासी विशाल ने बताया कि सुबह साढ़े 7 बजे एक बच्ची ने लेपर्ड को देखा था, जो छत की दीवार पर टहल रहा था। शोर मचाने के बाद लोग इकट्ठा हुए और वन विभाग को सूचित किया गया। घटना के तुरंत बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड की रेस्क्यू टीम उदयपुर से भेजी गई।
विशाल ने यह भी बताया कि लेपर्ड एक बार ही दिखा था, और इसके बाद से वन विभाग की टीमें और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
वन विभाग का बयान
सलूंबर के क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली, उन्होंने तुरंत स्थानीय वनकर्मियों को मौके पर भेजा और उदयपुर से अतिरिक्त टीम को बुलाया। चौहान ने कहा कि लेपर्ड का रेस्क्यू करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही इसे सुरक्षित स्थान पर भेजने की योजना बनाई जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, और लोग इस शिकारी जानवर के आसपास इकट्ठा होने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीमें लगातार इलाके में गश्त कर रही हैं और लेपर्ड के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सलूंबर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


