Lalsot News: Sarpanchs of Gram Panchayats have assumed charge and taken an oath for rural development.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालसोट समाचार : ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सम्भाला कार्यभार,ग्राम विकास की ली शपथ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 3:38 PM (IST)
लालसोट समाचार : ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सम्भाला कार्यभार,ग्राम विकास की ली शपथ
चुनाव से पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों की बाडा बंदी विधायक ने प्रत्याशियों को कैंपिंग के लिए किया रवाना कमलेश आसीका।लालसोट । जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम आने से पूर्व ही जिला परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने की रणनीति के तहत जिला परिषद के चुनाव में खड़े हुए भाजपा प्रत्याशियों की बड़े बंदी अभियान के चलते गुरुवार की रात विधायक रामविलास मीणा ने प्रत्याशियों को कैंपिंग में रवाना किया। यह सब सफर रीना बैरवा बलराम बैरवा प्रकाश चंद्र शर्मा एडवोकेट सहित अन्य जिला परिषद के चुनाव में खड़े हुए प्रत्याशी रवाना हुए। इधर दूसरी तरफ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर नवनिर्वाचित सरपंचों द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने का दौर बना रहा ।लालसोट विधानसभा क्षेत्र में डीडवाना रतनपुरा टोडागांगा सहित अनेक ग्राम पंचायतो में नवनिर्वाचित सरपंचों समारोह पूर्वक पदभार ग्रहण किया तथा ग्राम विकास की शपथ ली।इस अवसर पर डीडवाना सरपंच दीपक पटेल ने पदभार ग्रहण किया कार्यक्रम के दौरान वार्ड पंचों का स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि डीडवाना के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी इसी तरह टोडा गंगा ग्राम पंचायत के सरपंच रतनलाल सैनी ने पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच तथा वार्ड पंचों का फूल वाला बनाकर स्वागत किया।इसी तरह लालपुरा ग्राम पंचायत में सरपंच मुकेश देवी मीणा ने कार्यभार संभाला इस अवसर पर कमलेश दानगडा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।बड़ेखन में सरपंच घनश्याम मीणा ने तथा चोडीयावास में ममता मीना ने पदभार संभाला।ग्राम पंचायत रतनपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मी देवी ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गिरिराज प्रसाद मीणा ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सूरतपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मी देवी सैनी ने ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रवेश किया। इस दौरान पूर्व सरपंच कांजी मीणा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। लक्ष्मी देवी सैनी ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम विकास के नए आयाम स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 18 नवंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। इधर टोडागांगा के नवनिर्वाचित सरपंच रतन सैनी का पार्षद जगदीश दास स्वामी सहित ग्रामीणों ने साफा एवं फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया। करणपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच सांवलराम मीणा का पूर्व आईएएस ब्रजमोहन मीणा, भाजपा जिला प्रवक्ता सतपाल मीणा सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। वहीं होदायली के नवनिर्वाचित सरपंच गोपाली देवी मीणा ने भी कार्यभारगहण किया।विधायक और पूर्व मंत्री के आवास पर जुटे नवनिर्वाचित सरपंचदूसरी ओर राजनीतिक स्तर पर भी नवनिर्वाचित सरपंचों की सक्रियता देखने को मिल रही है। कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित सरपंचों के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता परसादी लाल मीणा के आवास पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं भाजपा समर्थित सरपंचों ने विधायक रामविलास मीणा के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं के आवास पर नवनिर्वाचित सरपंचों का जमावड़ा लगा रहा। सरपंचों ने नेताओं का अभिनंदन कर क्षेत्र के विकास में सहयोग एवं मार्गदर्शन का आशीर्वाद मांगा।इस दौरान डीडवाना सरपंच दीपक पटेल, निर्झरना सरपंच बुलबुल राजावत, प्रद्युम्न सिंह, श्यामपुरा कला सरपंच चंद्रभान सिंह, लखनपुरा सरपंच खुशी गुप्ता, पट्टी किशोरपुरा सरपंच शंकर लाल मीणा, रामेश्वरी देवी शर्मा एवं रामचरण पटया सहित अनेक नवनिर्वाचित सरपंचों का ग्रामीणों ने फूलमालाओं एवं साफा पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।
*ट्रक चालक की एक चेतावनी ने बचाई स्कूटी सवार की जान, चंद सेकंड में आग का गोला बनी स्कूटी*
*चलती स्कूटी के पेट्रोल टैंक में लगी आग, चालक के उतरते ही हुआ जोरदार धमाका; धूं-धूं कर जली स्कूटी, मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल ने पाया आग पर काबू*
लालसोट। लालसोट शहर के कोथून रोड स्थित पावर हाउस के पास गुरुवार को एक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने सड़क से गुजर रहे लोगों को दहशत में डाल दिया। सड़क पर दौड़ती पेट्रोल चालित स्कूटी अचानक आग की चपेट में आ गई। पीछे चल रहे ट्रक चालक की सतर्कता से स्कूटी सवार को समय रहते खतरे का पता चल गया। उसने तत्काल स्कूटी रोककर नीचे उतरकर अपनी जान बचाई, लेकिन उसके उतरते ही स्कूटी आग का गोला बन गई। कुछ ही पलों में स्कूटी धूं-धूं कर जलने लगी और जोरदार धमाके जैसी आवाज से आसपास के लोग सहम गए।
जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार कोथून रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान स्कूटी के पेट्रोल टैंक के पास आग लग गई। पीछे चल रहे ट्रक चालक की नजर स्कूटी से उठते धुएं और आग की लपटों पर पड़ी तो उसने तत्काल आवाज देकर स्कूटी चालक को सतर्क किया। खतरे को भांपते हुए चालक ने तुरंत स्कूटी रोकी और नीचे उतर गया। अभी वह कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि स्कूटी अचानक आग की लपटों से घिर गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया और वह आग के गोले में तब्दील हो गई।
**चंद सेकंड की देरी पड़ सकती थी भारी**
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार स्कूटी में आग लगने के बाद स्थिति बेहद भयावह हो गई। पेट्रोल टैंक में आग पहुंचने से आग ने विकराल रूप ले लिया। स्कूटी से उठती ऊंची लपटें और धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गनीमत रही कि ट्रक चालक ने समय रहते स्कूटी सवार को चेतावनी दे दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
**पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा**
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तथा दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में स्कूटी सवार की जान बच गई। कोथून रोड पर हुई इस घटना ने एक बार फिर वाहनों में आग लगने की स्थिति में समय पर सतर्कता और सावधानी के महत्व को उजागर कर दिया।
*एफएमजी परीक्षा में आदित्य शर्मा ने प्रथम प्रयास में हासिल की सफलता*
लालसोट( दौसा)। उपखंड के ग्राम बिदरखा निवासी आदित्य शर्मा ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से आयोजित विदेशी मेडिकल स्नातक परीक्षा (FMGE) में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। आदित्य ने 300 अंकों की परीक्षा में 166 अंक प्राप्त कर इसे उत्तीर्ण किया।आदित्य शर्मा ग्राम बिदरखा निवासी श्री अरुण कुमार शर्मा (प्रधानाध्यापक) के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। प्रथम प्रयास में ही परीक्षा उत्तीर्ण करना उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है।आदित्य शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी स्वर्गीय राव प्रेमशंकर शर्मा सहित परिवार के सभी बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया।
*स्वामी विवेकानंद युवा मंडल की बैठक आयोजित, रामरतन रैगर बने अध्यक्ष*
लालसोट( दौसा)। न्यू कॉलोनी महाराजपुरा में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए रामरतन रैगर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
नवगठित कार्यकारिणी में केदार प्रसाद रैगर एवं सुरेश चंद्र मौर्य को उपाध्यक्ष, रामविलास रैगर को सचिव, परसादी लाल वर्मा को कोषाध्यक्ष, भगवान सहाय मौर्य को प्रवक्ता, रतन कुमार फुलवरिया को मीडिया प्रभारी, महेश मौर्य को सांस्कृतिक सचिव तथा जितेंद्र कुमार फुलवरिया को क्रीड़ा सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी निभाने की बात कही।
*वन क्षेत्र में अवैध खनन पर वन विभाग का शिकंजा, 5 किलोमीटर पीछा कर पकड़ी JCB*
लालसोट (दौसा)। लालसोट वन क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचाकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। खारीवाड़ा वन क्षेत्र में रात के अंधेरे में मोरम का अवैध खनन करते हुए एक JCB मशीन को वन विभाग की टीम ने जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान मशीन चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा कर JCB को पकड़ लिया। इस कार्रवाई से वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।
रेंजर दीपक शर्मा ने बताया कि रात की गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों को खारीवाड़ा वन क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। वहां JCB मशीन से मोरम की खुदाई की जा रही थी। टीम को देखकर चालक मशीन लेकर भागने लगा। वनकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और पीछा करते हुए करीब पांच किलोमीटर दूर JCB को पकड़कर जब्त कर लिया।
वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
वन विभाग ने राजस्थान वन अधिनियम के तहत वन अपराध का मामला दर्ज कर जब्त JCB को लालसोट रेंज कार्यालय में रखवाया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रेंजर दीपक शर्मा ने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में अवैध खनन, वन संपदा को नुकसान पहुंचाने तथा वन भूमि पर अतिक्रमण या अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए रात के समय गश्त और निगरानी व्यवस्था को लगातार प्रभावी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वन कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement