Kumbh-2019 it will get help immediately.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुंभ-2019 मेले में बिछड़े तो घबराये नहीं, ऐसे मिलेगी तुरंत मदद

khaskhabar.com: रविवार, 20 जनवरी 2019 3:35 PM (IST)
कुंभ-2019 मेले में बिछड़े तो घबराये नहीं, ऐसे मिलेगी तुरंत मदद
अमरीश मनीष शुक्ल प्रयागराज । कुंभ मेले में इस बार भी अपनों से बिछड़ने की घटनाएं हो रही हैं और पिछले 5 दिनों में 800 से अधिक लोग अपने परिवार से बिछड़ चुके हैं । लेकिन, सबसे खास बात यह है कि इस बार हाईटेक इंतजाम ने ऐसी घटनाओं को सुलझाने का नया कीर्तिमान रचना शुरू कर दिया है। कुंभ मेला क्षेत्र में बने खोया पाया केन्द्र ने अब तक साढे 700 से अधिक बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिला दिया है। अगर आप भी कुंभ मेले में जा रहे हैं और ऐसी किसी अप्रत्याशित घटना से बचना चाहते हैं तो थोड़ी सी तैयारियां आपको करनी चाहिए। जैसा कि पूरे मेला क्षेत्र में बच्चों व महिलाओं का खास ध्यान रखें। उनके पास आईडी व मोबाइल नंबर आदि भी अवश्य रखें और अगर इस तरह की कोई घटना होती है तो तत्काल पुलिस, मेला प्रशासन अथवा खोया पाया केंद्र पर संपर्क करें। बनाये गये 15 खोया पाया केन्द्र
कुंभ क्षेत्र में इस बार 15 खोया पाया केन्द्र बनाएं हैं। इसमे 12 केन्द्र मेला क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में हैं, बाकी 3 सिटी एरिया में बनाए गए हैं। यह ऐसा स्थान होता है जहां बिछडे लोगो के 12 घंटे तक ठहरने, खाने पीने की व्यवस्था प्रदान की जाती है। कुंभ मेला में खोया-पाया केन्द्र का कांट्रैक्ट पुणे की कास आइटी सॉल्यूशन लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी के निदेशक शशांक त्रिपाठी अपने सिक्योरिटी सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह अपग्रेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं और इंटरनेट सोशल मीडिया कि भी इस्तेमाल सुविधाएं बढ़ाने के लिए किया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि खोए हुए लोगो की सारी जानकारी Lost and found नाम की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है । वेबसाइट पर कोई भी अपना अकाउंट बनाकर लॉगिन कर सकता है और वहां पर खोया पाया व्यक्ति की जानकारी भी दे सकता है । साथ किसी को ट्रैक भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement