डॉ. हर्षवर्धन ने कोटपा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्य में
चिकित्सा विभाग और पुलिस मिल कर कार्य करे और कोटपा के तहत कार्रवाई
कार्यवाही करे। वर्कशॉप में डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर सुधींद्र शर्मा,
डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर नवल किशोर अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट अकाउंट्स मैनेजर
मनोज लुहारिया, डिस्ट्रिक्ट आईईसी कॉर्डिनेटर प्रियंका सैनी, तंबाकू
नियंत्रण प्रकोष्ठ के डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर अर्पित भारद्वाज, सोशल वर्कर
राजीव सैन मौजूद रहे।
तंबाकू छोड़ा तो होंगे ये फायदे
डॉ.
पोकरन ने बताया कि इसके सेवन से शरीर का हर अंग प्रभावित होता है और छोडऩे
के बाद से ही शरीर में सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगते हैं। शरीर का
तापमान बीपी, धडक़न सामान्य होने लगती है। रक्त संचार सही होने लगता है।
थकान, सांस फूलना, खांसी दूर हो जाती है। शरीर को ऑक्सीजन का पूर्ण संचार
होने लगता है।