Kotpa violators will be strictly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटपा का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्ती

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 9:21 PM (IST)
कोटपा का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्ती
सवाई माधोपुर। जिले के तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा जिलास्तरीय एक दिवसीय एडवोकेसी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई वर्कशॉप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों को एक साथ जोडक़र तंबाकू मुक्ति के लिए माहौल तैयार करना था। इससे सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्राधिकार मेें आने वाले संस्थानों एवं लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरूक कर सकेंगे। वर्कशॉप को निदेशालय से आए डॉ. पोकरन, डॉ. हर्षवर्धन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश शर्मा, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश सोनी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश महेश्वरी ने संबोधित किया। डॉ. पोकरन ने तंबाकू से होने वाली बीमारियां व तंबाकू छोडऩे से होने वाले फायदे के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे अपने संस्थान के आसपास किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं होने दें। ऐसा होने का पता चलते ही इसकी सूचना दें।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement