kidney failure patient increase rapidly Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेजी से बढ़ रही है किडनी खराब होने वाले मरीजों की संख्या

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 2:39 PM (IST)
तेजी से बढ़ रही है किडनी खराब होने वाले मरीजों की संख्या
मसलन, शरीर टूटने पर चिकित्सकीय परामर्श के बगैर दर्द निवारक दवाओं का सेवन करना। ब्लड पे्रशर अथवा शूगर का स्तर बढऩे पर भी केमिस्ट से दवा लेकर निगल जाना यहां आम है। इन दवाओं का शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव पड़ता है और किडनियों पर अत्यधिक दबाव बढ़ जाता है। जहरीले तत्व बने कारण मेडिसिन विभाग के डॉक्टर मनिंदर सिंह के अनुसार पंजाब की आबोहवा में टॉक्सिन (जहरीले तत्व) की मात्रा बढ़ चुकी है। ये तत्व हवा व पानी में घुलनशील होकर मानवीय शरीर में प्रविष्ट कर किडनी फेलियर की समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। इस रोग के लिए प्रदूषण, स्मोकिंग व पेस्टीसाइड जिम्मेदार है। असल में ऐसे माहौल में रहने वाले लोगों की किडनियों को ज्यादा काम करना पड़ता है। अत्यधिक दबाव के कारण किडनियां काम करना बंद कर देती हैं। दूसरी तरफ ब्लड प्रेशर व शूगर की तरह-तरह की दवाओं का सेवन घातक है।
सिविल अस्पताल में प्रतिमाह 50 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है, जबकि गुरुनानक देव अस्पताल में यह संख्या 350 से अधिक है। फोर्टिस अस्पताल के किडनी सर्जन डॉ. आशीष शर्मा कहते हैं पंजाब में किडनी मरीजों की संख्या में 32 फीसद तक वृद्धि हुई है। इस रोग से पीडि़त ढाई साल के बच्चे का भी इलाज कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement