kidney failure patient increase rapidly -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेजी से बढ़ रही है किडनी खराब होने वाले मरीजों की संख्या

khaskhabar.com: बुधवार, 02 नवम्बर 2016 2:38 PM (IST)
तेजी से बढ़ रही है किडनी खराब होने वाले मरीजों की संख्या
अमृतसर। पंजाब में किडनी का रोग बहुत खतरनाक ढंग से बढ़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल में मिला है। इस अस्पताल में किडनी रोगियों की जिंदगी बचाने के लिए गठित की गई किडनी ट्रांसप्लांट ऑथोराइजेशन कमेटी के समक्ष हर सप्ताह आठ से दस रोगी पहुंच रहे हैं। वहीं अस्पताल में प्रतिदिन डायलिसिस करवाने वाले मरीजों की संख्या 15 से 20 है। यह जानकर हैरानी होगी कि वर्ष 2015-16 में कमेटी ने 352 मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की स्वीकृति दी है। दरअसल, किडनी फेलियर को दो भागों में विभाजित किया गया है। पहला एक्यूट किडनी फेलियर है। इस स्थिति में मरीज का कुछ दिन डायलिसिस करने के बाद रोग से मुक्ति मिल जाती है। दूसरा है क्रोनिक किडनी फेलियर। ऐसे मरीज की दोनों किडनियां धीरे-धीरे खराब हो जाती हैं। मरीज को सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस करवाना पड़ता है या फिर स्थायी समाधान के लिए किडनी ट्रांसप्लांट की अनिवार्यता रहती है। यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement