Advertisement
अपहृत नवजात बच्ची बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

एसपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से वारदात में प्रयुक्त की गई वैगनआर कार और मोटरसाइकिल की पहचान हुई और रविवार को कार मालिक की निशानदेही पर कौशांबी जिले की निजी अनामिका अस्पताल से नवजात बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची के अपहरण में शामिल कौशांबी जिले के कार मालिक संतोष मिस्त्री, अस्पताल संचालक सुधीर सिंह उर्फ डॉक्टर, अमित पटेल, जसवंत प्रजापति और चित्रकूट जिले के गोपीपुर गांव की आशा बहू गुड्डू देवी आरख को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान जसवंत प्रजापति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के दस साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई थी और लोग उसे ताना मारते थे, इसलिए उसने सुनील से दस हजार रुपये में बच्ची खरीदा था। उसके (जसवंत के) बयान के आधार पर बच्ची बेंचने धारा भी बढ़ाई गई है और नवजात बच्ची के पिता सुनील की भी तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्रकूट
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


