सीकर में खट्टर, कोटा में रमनसिंह तिरंगा यात्रा में आएंगे
khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 7:14 PM (IST)
जयपुर। ‘‘आजादी 70 याद करो कुर्बानी’’ कार्यक्रम के तहत हो रही तिरंगा यात्राओं में कल रविवार 21 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सीकर में एवं 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह कोटा में तिरंगा यात्राओं में शामिल होंगे।
भाजपा महामंत्री कुलदीप धनखड़ ने बताया कि 21 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर दोपहर 01.00 बजे सीकर में तारपुरा हवाई पट्टी पर हैलीकाॅप्टर द्वारा पहूँचेंगे। सीकर में कटराथल से शहीद नावरंगलाल स्मारक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होगा, तथा जमनालाल बजाज सर्किल, अम्बेड़कर सर्किल, तात्याटोपे सर्किल होते हुए तिरंगा यात्रा जाट बाजार पहुचेगी, जहाॅ पर आमसभा को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर संबोधित करेंगे।