लखनऊ। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद
मौर्य 28 सितम्बर 2016 को नई दिल्ली से मथुरा पहुंचेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मौर्य
दीनदयाल धाम, नगला चन्द्रभान, मथुरा में
आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में 12.30
बजे भाग लेंगे।
29 सितम्बर 2016 को इलाहाबाद
में 11 बजे पं दीनदयाल जनशताब्दी वर्ष पर गरीब कल्याणार्थ कार्यक्रमों को
साकार किये जाने हेतु फूलपुर संसदीय क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक
करेंगे। 30 सितम्बर को इलाहाबाद से सड़क मार्ग द्वारा अमेठी पहुंचेगे और 12.30
बजे राघवराम सेवा संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं
सायं 4 बजे लखनऊ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेगे।