khaskhabar.com: रविवार, 04 सितम्बर 2016 11:07 AM (IST)
वाराणसी।बीते दिनों काशी ही नहीं बल्कि कई शहरों में आई बाढ़ से उन शहरों के इलाकों के साथ साथ वाराणसी के गंगा घाट भी पूरी तरह डूब गये।ख़ास बात तो यह है कि काशी की जो धरोहरे हैं जैसे मणिकर्णिका घाट, हरिश्चंद्र घाट जो शव दाह का प्रमुख स्थान है, राजेन्द्र प्रसाद घाट जहॉ की गंगा आरती विश्व प्रसिद्ध है और तमाम ऐसी जगह है जो पर्यटकों के घूमने का स्थान था वो पूरा जलमग्न हो गया था और जैसे जैसे गंगा का जलस्तर घट रहा है पर बाढ़ की वजह से आई गंगा की मिट्टी अपने स्थान पर पड़ी है। इसका ध्यान प्रशासन भी नहीं दे रहा है ।