Kasganj: Board meeting of Ganjdundwara Municipal Council concluded, budget for 2025-26 passed, emphasis laid on development works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jul 23, 2026 3:52 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कासगंज: गंजडुंडवारा नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न, 2025-26 का बजट पारित, विकास कार्यों पर दिया गया ज़ोर

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 जून 2025 11:27 AM (IST)
कासगंज: गंजडुंडवारा नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न, 2025-26 का बजट पारित, विकास कार्यों पर दिया गया ज़ोर
कासगंज । जनपद की नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक मंगलवार को पालिका सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मुनब्बर हुसैन ने की। इस दौरान सांसद देवेश शाक्य के प्रतिनिधि अब्दुल हफीज गांधी विशेष रूप से मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति से बैठक में नया मोड़ देखने को मिला। बैठक में देरी, अंदरूनी गुफ्तगू बनी चर्चा का विषय बैठक तय समय से करीब दो घंटे की देरी से शुरू हो सकी। सूत्रों के अनुसार, सांसद प्रतिनिधि अब्दुल हफीज गांधी के आगमन के बाद पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी (ईओ) और कई सभासदों में अचानक हड़कंप मच गया। बंद कमरे में हुई गुफ्तगू के बाद ही बैठक का औपचारिक आरंभ हो सका।
2025-26 का बजट सर्वसम्मति से पारित
बैठक के मुख्य एजेंडे के रूप में वर्ष 2025-26 के अनुमानित आय-व्यय बजट पर चर्चा की गई। कस्बे के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए बजट प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सांसद प्रतिनिधि अब्दुल हफीज गांधी ने इस मौके पर कई अहम विकास प्रस्ताव अधिशासी अधिकारी को सौंपे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement