करनाल। हरियाणा सरकार जनता को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। प्रदेश में अनेक व्यवस्थाओं को पिछले दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान ऑनलाईन करने का काम किया गया है। ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन, ई-दिशा, कॉमन सर्विस सैंटर व शिकायतों के ऑन लाईन निवारण के लिए सीएम विंडो जैसी कामयाब व्यवस्थाएं इस बात का प्रमाण है। इसी दिशा में भूमि की जमाबंदियों को ऑन लाईन करके जिला प्रशासन ने एक और अध्याय जोड़ा है। यह जानकारी उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने दी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से राजस्व विभाग की जानकारी आम जनता के लिए ऑनलाईन उपलब्ध हो गई हैं। जमाबंदी ऑनलाईन होने से जमीन सम्बन्धी नवीनत्तम जानकारी देख सकते हैं और उसकी नकल सम्बन्धित तहसील और सब-तहसील से ले सकते हैं।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर