Advertisement
बठिंडा कोर्ट में पेश नहीं हुईं कंगना रनौत, अगली सुनवाई 5 जनवरी 2026 को तय

इस तारीख से पहले बुजुर्ग महिला महिंदर कौर की ओर से गवाह अदालत में पेश किए जाएंगे। इस तारीख पर अदालत में हाजिरी से छूट पर बहस भी होगी।
मामला 2020-21 के किसान आंदोलन से जुड़ा है। उस समय दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों के विरोध में लंबा धरना प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान बठिंडा जिले के बहादुरगढ़ जंडिया गांव की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने एक याचिका दाखिल की थी।
उनका आरोप था कि कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऐसी महिलाएं धरनों पर पैसे लेकर आती हैं। इस टिप्पणी को लेकर महिंदर कौर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस दर्ज कराया।
इस मामले में पहले भी कंगना रनौत बठिंडा कोर्ट में पेश हो चुकी हैं। 27 अक्टूबर को हुई पिछली पेशी में कंगना ने महिंदर कौर से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा कि जो किसी महिला का अपमान करे और वे महिलाओं के सम्मान के पक्ष में हैं।
हालांकि महिंदर कौर ने स्पष्ट किया कि वे माफी स्वीकार नहीं करेंगी और केस आखिर तक लड़ेंगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बठिंडा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


