khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 12:08 PM (IST)
चंडीगढ़। हरियाणा में जमीन घोटाले को लेकर बनाए गए जस्टिस ढींगरा कमीशन की
रिपोर्ट बुधवार को CM को पेश की व बाद में जस्टिस ढींगरा प्रेस से भी मुखातिब हुए। मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि
जस्टिस ढींगरा ने अपनी रिपोर्ट में अनेक सरकारी अधिकारियों को तमाम नियम
कानूनों को ताक पर रख प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाने का जिम्मेदार
ठहराया है। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों पर आपराधिक षडय़ंत्र
सहित अनेक धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। इनमें सोनिया गांधी के
दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों समेत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह
हुड्डा के खिलाफ भी केस दर्ज हो सकता है।
इस रिपोर्ट से एक बार फिर
रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट और उससे जुड़ी दूसरी कंपनियां कानून के
शिकंजे में फंसती नजर आ रही हैं। जस्टिस एसएन ढींगरा जांच आयोग की रिपोर्ट
ने इस बार रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी और कांग्रेस के नजदीकी लोगों को निशाने
पर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस ढींगरा बुधवार को अपनी रिपोर्ट
हरियाणा सरकार को सौंप रहे हैं। हरियाणा सरकार ने 14 मई 2015 को हरियाणा
विशेषकर गुडग़ांव और उसके आसपास की जमीनों को लेकर हुए घोटाले की जांच को
लेकर जस्टिस एसएन ढींगरा आयोग की नियुक्ति की थी।
इस आयोग को जून 2016 में
अपनी रिपोर्ट दाखिल करनी थी लेकिन अंतिम समय पर आयोग के सामने कुछ
महत्वपूर्ण दस्तावेज आ गए और उसके आधार पर आयोग को जांच के लिए आठ सप्ताह
का और समय मिल गया। अब यह रिपोर्ट बुधवार को पेश होने जा रही है। सूत्रों
के मुताबिक इस रिपोर्ट की बाइंडिंग का काम पूरा हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की मुसीबतें बढऩा भी लगभग तय