इसी
प्रकार जिला मुख्यालय पर माहात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर
शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने सुबह साढे
छह बजे प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद पार्कों और विदालय परिसरों की सफाई की। गांधी
जी पर आधारित संदेश पर कार्यक्रम हुए। नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान की सफ़ाई
की गई। मैराथन दौड कराया गया। रघुपति राघव राजाराम का गायन किया गया। गांधी जयंती
कार्यक्रम दिनभर चलता रहा। राष्ट्रीय उदोग व्यापार संगठन की ओर से गांधी जयंती
मनाया गया। लालडिग्गी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि दी
गई।