khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 10:51 AM (IST)
फाजिल्का। जुआईंट एक्शन कमेटी पंजाब की ओर से शनिवार को रोष मार्च निकालकर राजय सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर कमेटी ने राज्य सरकार से एससी बीसी छात्र छात्राओं की पोस्ट मैट्रिक स्काॅलरशिप की 480 करोड़ रुपए की राशि जल्द जारी करने की मांग की गई। साथ ही अपनी मांगों को लेकर फाजिल्का के जिलाधीश को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने कहा कि पंजाब राज्य में विभिन्न कोर्सों में शिक्षा प्रदान करने वाली संस्थाएं आज बंद होने की कगार पर है। इसका कारण है पंजाब सरकार की ओर से पोस्ट मैट्रिक स्काॅलरशिप की राशि अभी तक काॅलेजों को नहीं दिया जाना। उन्होंने जल्द ही राशि जारी नहीं करने की दिशा में कड़ा निर्णय लेने की धमकी दी। जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने राज्य सरकार पर ही डाल दी। इस मौके पर मीरा ग्रुप आफ काॅलेज अबोहर के डायरेक्टर डाॅ. साहिल मित्तल, सरदार पटेल नृसिंग काॅलेज अबोहर के डायरेक्टर, सरस्वती एलटीसी अबोहर, आत्मासिंह, डाॅ. अनुराग असीजा, सुरेन्द्र ठकराल, सुनील दुआ, डाॅ. सरिता गिजवानी, डाॅ. अनीता अरोड़ा, डाॅ. सर्वजीत कौर, विजय आहूजा, इंजीनियर राकेश भुसरी, गौरव कुमार खाटुजी, सहित कई संस्थानों के प्रमुख मौजूद रहे।