khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 अगस्त 2016 7:02 PM (IST)
जयपुर । जवाहर कला केन्द्र को विश्वस्तरीय कला संस्थान और पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा, जहां स्थानीय प्रतिभाओं को अन्तरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध होने के साथ ही दुनियाभर की कला एवं संस्कृतियों का प्रदर्शन हो सकेगा। ये निर्णय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की अध्यक्षता में केन्द्र की गवर्निंग काउन्सिल की पहली बैठक में लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र काो आॅटोनाॅमस संस्थान के रूप में संचालित करने से इसका नामी कलाकारों, कला विशेषज्ञों, अकादमिक विचारकों आदि के साथ जुड़ाव बढे़गा औ इसे अन्तरराष्ट्रीय कला केन्द्र के रूप में ख्याति मिलेगी। इससे राजस्थान में पर्यटन गतिविधियों के विकास के साथ-साथ राजस्थान की लोक कलाओं और स्थानीय संस्कृति काो नया मंच मिलेगा।