करनाल। समाज में किसी बडे परिवर्तन के लिए आम आदमी की भागीदारी जरूरी है। पूरे देश में एक आंदोलन के रूप में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज स्वच्छता के क्षेत्र में साधारण व्यक्ति भी अपना असाधारण योगदान दे रहा है। जिसके फलस्वरूप वर्तमान दौर में देश में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढी है और हमारे देश की तस्वीर बदल रही है। ये बातें भारत सरकार के स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के सचिव परमेशवरन अय्यर ने स्थानीय विकास सदन में खुले में शौच मुक्त व स्वच्छता अभियान विषय पर जिले में अब तक हुए कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान वहां उपस्थित प्रेरकों, ग्राम सचिवों, खण्ड समन्वयकों व ग्रामीण क्षेत्र में खुले में शौच मुक्त अभियान के दौरान मिसाल कायम करने वाले लोगों विशेषकर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान पुरूषों की अपेक्षा अधिक रहा है। सचिव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया है। आज हमें भी इस अभियान से जुडकऱ अपने घर, मोहल्ले, गांव, प्रदेश और देश को साफ-सुथरा रखने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस कार्य से जहां एक ओर वातावरण स्वच्छ होगा वहीं दूसरी ओर बीमारियों पर भी अंकुश लगेगा। इस मौके पर उपायुक्त मंदीप सिंह बराड द्वारा प्रस्तुत की गई जिले की रिपोर्ट की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि करनाल जिले में खुले में शौच मुक्त अभियान व स्वच्छता अभियान के तहत जो कार्य हुआ है वह बेहद प्रशंसनीय है।
इंदिरा गांधी सी‘मर्दानगी’वाली थीं जयललिता