ISI agent from soliciting information collected -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रुपये का प्रलोभन देकर एकत्रित करता था सूचनाएं आईएसआई एजेंट नंदू महाराज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 3:14 PM (IST)
रुपये का प्रलोभन देकर एकत्रित करता था सूचनाएं आईएसआई एजेंट नंदू महाराज
उदयपुर। जैसलमेर से पाक नागरिक नंदलाल महाराज के पकड़ में आने के मामले में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बयान देते हुए कहा है कि यह व्यक्ति कई वर्षों से वीजा लेकर भारत आ रहा है और ऐसी जानकारी मिली थी कि यह रुपए का प्रलोभन देकर भारतीय व्यक्तियों से सूचनाएं एकत्रित कर पाकिस्तान को भेजा करता था। कटारिया ने कहा कि उसे आईएसआई के एजेंट के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति की तलाश राजस्थान पुलिस को लंबे समय से थी और इस बार जब वो राजस्थान में आया तो पूरी गंभीरता से उसका पीछा किया गया और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दे कि कि राजस्थान पुलिस ने 17 अगस्त को जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके से एक संदिग्ध पाक जासूस को पकड़ा था, जिसका नाम नंदू महाराज है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement