Advertisement
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता एवं स्टॉक में मिली खामियां, दो राशन डीलरों के लाइसेंस रद्द

जिला रसद अधिकारी कुशाल बिलाला ने बताया कि विभागीय प्रकरण संख्या 19/2026 में प्रवर्तन अधिकारी भरतपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित मूल्य दुकानदार घनश्याम, वार्ड संख्या 50, शहर भरतपुर (पोस कोड 12873) की दुकान का निरीक्षण 8 अगस्त को किया गया था।
जांच रिपोर्ट दिनांक 10 अगस्त के अनुसार दुकान में निर्धारित स्टॉक की तुलना में 3,756.6 किलोग्राम गेहूं कम पाया गया। इसके अतिरिक्त बायोमैट्रिक सत्यापन के बावजूद लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरित नहीं करने तथा स्टॉक एवं मूल्य सूची बोर्ड प्रदर्शित नहीं करने संबंधी अनियमितताएं भी प्रमाणित पाई गईं।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार विभागीय प्रकरण संख्या 20/2026 में प्रवर्तन निरीक्षक, रूपवास की जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित मूल्य दुकानदार राजेश कुमार, ग्राम पंचायत पहाड़पुर, तहसील रूपवास (पोस कोड 17911) की दुकान का 15 सितम्बर 2026 को निरीक्षण किया गया। जांच रिपोर्ट 16 सितम्बर 2026 के अनुसार दुकान में निर्धारित स्टॉक से 5,427 किलोग्राम गेहूं कम पाया गया।
उन्होंने बताया कि दोनों प्रकरणों में संबंधित उचित मूल्य दुकानदारों को अपना पक्ष रखने के लिए सुनवाई का समुचित अवसर प्रदान किया गया। इसके उपरांत राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश, 1976 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दोनों दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर उनकी संपूर्ण प्रतिभूति राशि राजहित में समपहृत (जब्त) करने की कार्रवाई की गई है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को नियमित रूप से खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था यथावत जारी रखी गई है, ताकि पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


