Invitation open defecation disorders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुले में शौच जाना बीमारियों को आमन्त्रण: जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 5:00 PM (IST)
खुले में शौच जाना बीमारियों को आमन्त्रण: जिला कलेक्टर
करौली । जिले के हिण्डौन उपखण्ड स्थित खेड़ा पंचायत में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर मनोज शर्मा सहित जिले के कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर गांव के सरकारी स्कूल के बच्चों ने खुले में शौच मुक्त अभियान की तख्तियां लेकर गौरव यात्रा में सम्मिलित हुए । पंचायत क्षेत्र के अटल सेवा केंद्र से आयोजित गौरव यात्रा गांवों से होकर गुजरती हुई सौरभ कैम्पस पहुंची। कार्यक्रम में जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी दाताराम के प्रयासों से जिले में खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत खेड़ा पंचायत का पहला स्थान मिलने पर सम्मान किया गया और गंाव के विकास को लेकर पचास लाख रूपये की बजट की घोषणा भी की गई। समारोह में स्वच्छ भारत अभियान को लेकर वक्ताओं ने सम्बोधन किया। इस अवसर पर हिंडौन उपखण्ड अधिकारी मुकेश मीना, प्रधान वन्दना बेनीवाल, करौली प्रधान इंदु देवी मीणा कई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि , ग्रामीण उपस्थित थे।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement