International Conference-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉ. पुरोहित चैन्नई अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पत्र वाचन

khaskhabar.com: रविवार, 13 नवम्बर 2016 2:02 PM (IST)
डॉ. पुरोहित चैन्नई अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पत्र वाचन
बीकानेर। डूंगर महाविद्यालय के प्राणीशास्त्र के वरिष्ठ व्याख्याता एवं इण्डियन सोसायटी फोर रेडियेशन बायोलोजी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने चैन्नई के एस.आर.एम. विश्वविद्यालय में आयोजित विकिरण जैविकी के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर चूहों के विभिन्न अंगों जैसे यकृत, वृक्क, वृषण, आंत्र एवं रक्त आदि पर गामा विकिरणों एवं भारी धातुओं का प्रभाव उनको औषधीय पादपों द्वारा बचाव विषय पर अपना पत्र वाचन किया। उल्लेखनीय है कि विकिरण वैज्ञानिक डॉ. पुरोहित ने उक्त सम्मेलन में पत्र वाचन करने के अलावा एक महत्वपूर्ण सत्र की अध्यक्षता भी की। डॉ. पुरोहित ने बताया कि उक्त सम्मेलन में पीएच.डी. शोधार्थी जयश्री बनोत को बेस्ट पोस्टर अवार्ड से नवाजा गया है। डॉ. पुरोहित के अनुसार उक्त सम्मेलन में जर्मनी के प्रो. ज्यॉर्ज इल्याकिस, पोलेण्ड की जे. मिस्जीक, अमेरिका के नेशनल केन्सर संस्थान की जुलिया टी. अर्नोल्ड, इन्टरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेन्सी, ऑस्ट्रिया की निदेशक मै अब्देल वहाब, इटली के डॉ. मार्को डुरान्टे, सिंगापुर के डॉ. प्रकाश हाण्डे, अमेरिका के रीहल ए. टाउनर, व डॉ. राव पेपीनेनी सहित लगभग 30 देशों के विकिरण एवं केन्सर वैज्ञानिकों ने भाग लेकर विकिरण एवं केन्सर से संबंधित शोध की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
यह भी पढ़े :नोट बंद तो एटीएम भी बंद, भीड़ से आम जन बेहाल, SEE PICS
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: भविष्य में और कठोर कदम उठाएंगे मोदी, लोग रहें तैयार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement