Instructed to work seriously-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गंभीरता से कार्य करने के निर्देश

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 8:38 PM (IST)
गंभीरता से कार्य करने के निर्देश
भरतपुर। जिला कलेक्टर एल.एन. सोनी ने राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों को गंभीरता, तत्परता और पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, जिससे जनकल्याण के विभिन्न कार्यों को समय पर किया जा सके। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को प्रथम चरण में आयोजित मैराथन बैठक में कलेक्टर ने जिले में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की रिपोर्ट, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण, सुरक्षित बिजली अभियान एवं सबके लिए विद्युत अभियान की स्थिति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने जिले में फीडर सुधार की लिस्ट तैयार कर संबंधित एसडीएम को प्रस्तुत करने के एवं संबंधित पटवारी द्वारा फीडर की जांच करवाने के निर्देश दिए। जिले में हाईरिस्क पॉइन्टों को सुरक्षित बिजली अभियान में दुरुस्त करवाने, पहाड़ी तहसील के सोमका एवं चामनियां कलां गांव में बिजली कनेक्शन नहीं होने पर भी गत 3 वर्ष से बिल आने पर तत्कालीन ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। लखनपुर एवं सतवाड़ी गांव में 11 हजार केवी की लाइन को शीघ्र दुरुस्त करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नए कनेक्शन जारी करने के समय मीटर के साथ परिवार के किसी भी एक सदस्य का फोटो लेकर मीटर लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओपी. जैन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर दिनेश कुमार जांगिड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलआर. गुगरवाल सहित समस्त उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement