सिरसा। हकीकत एन्टरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले डेरा सच्चा सौदा के संत डाॅ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की आगामी फिल्म ‘हिन्द का नापाक को जवाब एमएसजी लॉयनहार्ट-2’ के उद्घाटन समारोह पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ अवसर पर संत राम रहीम सिंह ने कैंडल से दीप प्रज्जवलित किया। शाही परिवार ने आरती उतारकर और नारियल फोड़कर मुहुर्त की परम्परा निभाते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान संत राम रहीम सिंह ने ‘हिन्द का नापाक को जवाब एमएसजी लॉयनहार्ट-2’ लिखे गुब्बारे आसमान में छोड़े। संत राम रहीम सिंह ने इस मौके पर अपने आटोग्राफ देते हुए एमएसजी गॉड बैल्स यू हिंद का नापाक को जवाब यस लिखा। इस अवसर पर 10 जरुरतमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया गया।
यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं
मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...