चंडीगढ़। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बधाई देते हुए कहा कि पिछले साल भर में भारत में जितने भी हमले हुए भारतीय सेना ने सबका मुंह तोड़ जवाब दिया है। वित्त मंत्री ने मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते हुए देश की सेना को यह अधिकार दिया गया है कि सीमा पार से आए हुए आतंकवादी या किसी हमले का जवाब देने के लिए दिल्ली से आदेश लेने की आवश्यकता नहीं है। मौके के अनुसार या संबंधित स्थानीय अधिकारी आवश्यक निर्णय लेकर उचित जवाबी कार्यवाही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत सीमा पार जो भी आतंकियों के कैम्प है उस पर भारत की सेना उचित कार्यवाही समझ कर जवाब देती रहेगी।