India is governed by the Constitution, not religious rhetoric: Sanjay Nishad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारत संविधान से चलता है, धार्मिक बयानबाजी से नहीं: संजय निषाद

khaskhabar.com: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 2:17 PM (IST)
भारत संविधान से चलता है, धार्मिक बयानबाजी से नहीं: संजय निषाद
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नसीहत दी कि राजनीति में धार्मिक मुद्दों के बजाय संवैधानिक विषयों पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यहां शासन संविधान के अनुसार चलता है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व लगातार कमजोर हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर कहा कि देश में हर व्यक्ति और राजनीतिक दल को राजनीति करने का अधिकार है, लेकिन नेताओं की भाषा और शब्दों का चयन देश तथा जनता के हित में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति की सोच और बयान देशहित में न हों, तो इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां संविधान के अनुसार शासन व्यवस्था संचालित होती है। इसलिए राजनीतिक दलों और नेताओं को धार्मिक आधार पर बयानबाजी करने के बजाय संवैधानिक मुद्दों पर अपनी बात रखनी चाहिए।
कांग्रेस और उसके साथ गठबंधन करने वाले दलों को लेकर संजय निषाद ने कहा कि कई सहयोगी दल धीरे-धीरे कांग्रेस से दूरी बना रहे हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस को 100 सीटें दी गई थीं, लेकिन इसके बाद उसकी राजनीतिक ताकत और कमजोर हो गई।
उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी कांग्रेस को अधिक सीटें दी जाती हैं, तो इससे पार्टी को और नुकसान हो सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर सामाजिक न्याय की अनदेखी करने और कुछ वर्गों के अधिकारों का हनन होने देने का आरोप लगाया। सामाजिक न्याय समिति और सच्चर समिति की रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इन रिपोर्टों में भी विभिन्न वर्गों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
पीडीए दलित सम्मेलन में रामगोपाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय निषाद ने कहा कि लोग अपनी सोच के अनुसार बोलते हैं और कई बार व्यक्ति कुछ कहना चाहता है, लेकिन उसके शब्दों से कुछ और अर्थ निकलता है।
उन्होंने कहा कि सदियों से शोषित रहे दलित और वंचित समाज के उत्थान के लिए पर्याप्त काम नहीं हुआ है। इस ऐतिहासिक शोषण के लिए सभी राजनीतिक दलों को माफी मांगनी चाहिए और खेद व्यक्त करना चाहिए।
मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान का उद्देश्य समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को भी समान अधिकार देना था।
उन्होंने कहा कि आजादी और संविधान लागू होने से पहले समाज में आर्थिक और सामाजिक असमानता गहरी थी। अंग्रेजों और मुगलों के शासनकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और मेहनतकश वर्ग का लगातार शोषण किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement