khaskhabar.com: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 4:56 PM (IST)
भीलवाड़ा। आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के एक क्रेशर व्यवासायी के प्रतिष्ठान और आवास पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार इस व्यवसायी का प्रतिष्ठान लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड पर जबकि आवास चन्द्रशेखर आजाद नगर में है। साथ ही अजमेर में भी इस व्यवसायी के पार्टनर के यहां छापे की कार्रवाई की गई। अचानक हुई कार्रवाई के बाद क्रेशर व्यवसायीयों में हडक़ंप मच गया। विभाग के अधिकारी चार गाडिय़ों में छापे की कार्रवाई करने पहुंचे।