फतेहाबाद। आपसी रंजिश में युवक को मारपीट कर किया घायल, पीडि़त ने वार्ड 7 के एमसी सहित 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन वार्ड नं. 7 निवासी सोनू ने आरोप लगाया कि बीती रात वह अपने घर लौट रहा था इस दौरान वहां मौजूद 4-5 युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। आरोप है कि मारपीट में वार्ड नंबर 7 का एमसी गुरचरण सिंह भी शामिल था। उसने बताया कि इन लोगों ने उस पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया था। मामले में जब आरोपी एमसी गुरबचन सिंह से संपर्क किया तो उसने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि वह घटना के समय वहां मौजूद ही नहीं था। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा