Impact of News Report: Forest Department Takes Strict Action Against Illegal Mining; 20 Mining Points Closed Off by Digging Trenches-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खबर का असर : अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग की सख्त कार्रवाई, 20 खनन पॉइंट्स पर खाई खोदकर किया बंद

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 9:51 PM (IST)
खबर का असर : अवैध खनन के विरुद्ध वन विभाग की सख्त कार्रवाई, 20 खनन पॉइंट्स पर खाई खोदकर किया बंद
-वन क्षेत्रों में अवैध खनन की रोकथाम के लिए जेसीबी से की गई कार्रवाई, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं निगरानी के निर्देश कोटपुतली-बहरोड़। कोटपुतली-बहरोड़ वन मंडल में अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष कार्रवाई की गई। इसके तहत वन मंडल की बहरोड़ रेंज के अंतर्गत नाका नीमराना के वन क्षेत्र, बेलनी, ढोढा करी, प्रतापपुरा चक नंबर-1, चक नंबर-2 एवं घिलौट वन क्षेत्र में अवैध खनन के लिए बनाए गए कुल 20 खनन पॉइंट्स को जेसीबी मशीन की सहायता से खाई खोदकर बंद करवाया गया, ताकि इन स्थानों पर पुनः अवैध खनन की गतिविधियां संचालित नहीं हो सकें। यह कार्रवाई उप वन संरक्षक, कोटपुतली-बहरोड़ बृज मोहन गुप्ता के निर्देशन में सहायक वन संरक्षक जनेश्वर चौधरी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी, बहरोड़ हंसराज एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी, कोटपुतली सतपाल ढिलान सहित वन विभाग का फील्ड स्टाफ एवं पुलिस थाना शाहजहांपुर का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
उप वन संरक्षक बृज मोहन गुप्ता ने बताया कि वन क्षेत्रों में अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां नियमित गश्त की जाएगी तथा ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में अवैध खनन एवं अन्य अनधिकृत गतिविधियों के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement