पाली। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को शराब से भर ट्रक पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार सेंदड़ा पुलिस को अवैध शराब के बारें में मुखबिर से जानकारी मिली थी जिसके बाद नाकाबंदी की गई। ट्रक में अंग्रेजी शराब के कुल 774 कार्टून थे। बाजार में इस शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।