Illegal felling of trees on government land continues in Karauli Rajasthan Sampark Portal marks the matter as resolved.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 9, 2026 12:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करौली में सरकारी भूमि पर पेड़ों की अवैध रूप से कटाई जारी, राजस्थान संपर्क पोर्टल ने लिखा मामला निस्तारित

khaskhabar.com: शनिवार, 13 जून 2026 4:23 PM (IST)
करौली में सरकारी भूमि पर पेड़ों की अवैध रूप से कटाई जारी, राजस्थान संपर्क पोर्टल ने लिखा मामला निस्तारित
करौली । करौली में सरकारी भूमि पर हरे पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत राजस्थान संपर्क पोर्टल पर होने के बावजूद अभी भी पेड़ों की कटाई जारी है । वहीं संपर्क पोर्टल 181 के जरिये पर इस मामले का निस्तारण होने की बात कही गई है । राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर करौली जिले में सर्किट हाऊस के पीछे सरकारी भूमि पर पेड़ों की अवैध रूप से काटे जाने का परिवाद दर्ज कराया गया था । इस मामले में तहसीलदार की रिपोर्ट के अनुसार गार्ड इस भूमि में कोई भी हेर-फेर नहीं करे, इसके लिए पाबंद किया गया था और यह भी बताया गया कि मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है । फिर इस मामले को करौली जिला कलक्टर को भी भेजा गया और मामले की जांच हल्का पटवारी से करवाई गई । लेकिन अभी यहां पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई जारी है । इस मामले में संबंधित तहसीलदार से मोबाइल फोन करके मामले के बारे में जानकारी चाही गई, लेकिन तहसीलदार ने फोन नहीं उठाया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement