अंबाला। करनाल से मुख्यमंत्री और केन्द्रीय खाद्य मंत्री द्वारा प्रदेशभर की मंडियों में शुरू किए गए ऑनलाइन सिस्टम से किसान नाखुश दिख रहे है। क्योंकि सिस्टम के तहत किसानों को ऑनलाइन काम करना होगा। लेकिन किसानो का तर्क है कि जब उन्हें कंप्यूटर ही नही चलाना आता तो वे कैसे काम करेंगे। आढती भी इस नए सिस्टम को लेकर दुविधा में है, आढतियों का कहना है कि उन्हें भी सरकार ने कोई ट्रेनिंग नही दिलवाई है। इससे परेशानीयों में ईजाफा हो गया है।