I have never seen a Chief Minister as hardworking and decisive as Yogi Adityanath, said Om Prakash Rajbhar.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी जैसा मेहनती और कड़े फैसले लेने वाला मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा: ओम प्रकाश राजभर

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 4:31 PM (IST)
योगी जैसा मेहनती और कड़े फैसले लेने वाला मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा: ओम प्रकाश राजभर
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। राजभर ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में योगी आदित्यनाथ जैसा मेहनती और कठोर फैसले लेने वाला मुख्यमंत्री नहीं देखा। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव और मायावती के समय यह धारणा थी कि नोएडा जाने वाला मुख्यमंत्री दोबारा सत्ता में नहीं लौटता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई बार नोएडा जाकर इस अंधविश्वास को तोड़ा और लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा। उन्होंने कहा कि सीएम योगी हर महीने 22 से 25 जनसभाएं करते हैं और कठिन फैसले लेने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सीएम योगी ने माफिया को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी और उन्होंने यूपी से माफियाराज को खत्म भी कर दिया। राजभर ने आगामी चुनाव में भी एनडीए की प्रचंड जीत का दावा किया। राजभर ने कहा कि एटा, इटावा, कन्नौज, फिरोजाबाद और मैनपुरी जैसे इलाकों में भी लोग सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव महसूस कर रहे हैं। पहले महिलाएं और बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। किसानों की जमीन पर दबंग कब्जा कर लेते थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में ऐसी घटनाओं पर रोक लगी है। अब महिलाएं, बुजुर्ग और नौजवान अब बिना डरे घरों से निकल रहे हैं।
बता दें कि इससे पहले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए के राजनीतिक समीकरण पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की पहल के साथ एक्सप्रेसवे पर चढ़े थे, लेकिन अब फोरलेन से होते हुए सिंगल लेन सड़क पर पहुंच गए हैं और वहीं भटक रहे हैं।
ओपी राजभर ने दावा किया कि चंद्रशेखर आजाद 'डी' यानी दलित और असदुद्दीन ओवैसी 'ए' यानी अल्पसंख्यक वर्ग को अपने साथ ले गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement