Advertisement
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जुटा भारी जनसमूह, वैभव बोले, जालोर-सांचौर में दौड़ाएंगे तरक्की की गाड़ी

जालोर लोकसभा क्षेत्र में फेल हो गई डबल इंजन की सरकार
जनसंपर्क के दौरान वैभव ने कहा कि जालोर, सांचौर, सिरोही में रेल गाड़ियों के विस्तार की मांग वर्षों से हो रही है लेकिन 20 साल से यहां जमे भाजपा के सांसदों ने इस मांग को नजर अंदाज किया है। सांचौर क्षेत्र से ही लगातार तीन बार भाजपा के सांसद रहे, लेकिन इन्होंने यहां के लोगों के लिए एक भी रेलगाड़ी नहीं चलवाई। वैभव ने कहा कि भाजपा कहती है कि डबल इंजन की सरकार है, तो फिर डबल इंजन सरकार जालोर - सिरोही में कैसे फेल हो गई। भाजपा सांसदों ने ग्रेनाइट के लिए भी दिल्ली से कोई नीति या योजना बनाकर नहीं लाए। सांचौर को जिला बनाने की आपकी वर्षों की मांग को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरा किया। जिला बनने से आपको काफी आराम पहुंचा है, कागज बनवाने के लिए कही और नहीं जाना पड़ता है, लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ती है।
16 अप्रैल को सांचौर के इन गांवों में करेंगे जनसंवाद
वैभव गहलोत मंगलवार को सांचोर विधानसभा क्षेत्र के हाडेतर, डांगरा, धानता, अरणाय, खारा, पमाणा, बिजरोल खेड़ा, देवड़ा, झाब, डीएस ढाणी, रणोदर स्टेशन, सिवाड़ा, परावा, मालियों का गोलिया करावड़ी, चौरा, हरियाली, डावल, सांचौर शहर सहित 50 गांवों के लोगों से मुलाकात और संवाद करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सांचोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


