रोहतक। हरियाणा के सभी सरकारी कर्मचारियों के वेतनमान में जल्द ही सातवें पे कमीशन की सिफारिशें लागू कर दी जाएंगी। जिसके लिए कमेटी ने प्रदेश सरकार को रिपोर्ट सौंप दी। यह कहना है प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु का। वे रविवार को रोहतक स्थित पण्डित नेकीराम कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी तो रग-रग में घोटाले भरे हुए हैं। वित्त मंत्री ने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए कहा कि पूरे देश में हरियाणा एक ऐसा राज्य होगा जहां सातवां पे कमीशन सबसे पहले लागू होगा। पे कमीशन का अध्ययन करने के लिए जो अधिकारियों की समिति बनाई गई थी, उसने 20 अक्टूबर को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालेंयह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायल