Advertisement
बाग़बानी बनेगा किसानों का अगला लक्ष्य, सरकार देगी हर मदद : चेतन सिंह जौड़ामाजरा

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने किसानों को कहा कि बाग़बानी के लिए नहरी पानी बहुत ज़रूरी है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि किन्नू बाग़बानों को उनकी ज़रूरत के समय अनुसार पूरा पानी नहरों की टेलों तक पहुँचे। उन्होंने किसानों को भी सुझाव दिया कि वह बाग़ों में तुपका सिंचाई प्रणाली को अपनाएं ताकि पानी की अधिक से अधिक बचत की जा सके और आने वाली पीढिय़ों के लिए प्राकृतिक संसाधन बच सकें।
उन्होंने आश्वासन दिया कि बाग़बानी विभाग की विभिन्न योजनाओं की पुनः समीक्षा की जाएगी ताकि नई ज़रूरतों के अनुसार किसानों को ज़्यादा सब्सिडी दी जा सके। इसके अलावा नई ज़रूरतों के अनुसार अन्य योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि फलों की स्टोरेज के लिए पंजाब सरकार कोल्ड स्टोर बनाने पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है और ऐसा करने से किसान स्व-मंडीकरण के लिए आगे आकर अपनी आमदन में और वृद्धि कर सकते हैं।
उन्होंने पंजाब एग्रो की जूस फैक्ट्री का भी ज़्यादा से ज़्यादा लाभ किसानों को देने के लिए प्रयास शुरु करने का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री ने ऐलान किया कि किन्नू के बाग़ों में तुपका सिंचाई के लिए बनी डिग्गियां पर सोलर पंप सिस्टम लगाने की योजना भी तैयार की जा रही है। इसके बाद उन्होंने किन्नू के बाग़ों का निरीक्षण भी किया और किसानों से फ़सल की स्थिति के बारे में जाना।
इस मौके पर किसानों ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस बार दिए गए नियमित और पूरे नहरी पानी के कारण किन्नू की बंपर फ़सल हुई है। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मंडीकरण सम्बन्धी समस्याओं का भी स्थायी समाधान किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फाजिल्का
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


