khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अगस्त 2016 2:27 PM (IST)
जोधपुर। जोधपुर संभाग में जमकर बरस रहे बादल लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं। तेज बारिश के बाद पाली की सुकड़ी नदी में बहे होमगार्ड के जवान का शव 70 घंटे बाद मिला है। रेस्क्यू टीमों ने पानी के बहाव पर नजर रखी और सर्च ऑपरेशन भी किया। सोजत रोड के पास तेज बहाव में हुए इस हादसे ने होमगार्ड राधेश्याम की जान ले ली।