Advertisement
हिंदू एक नहीं, चार बच्चे पैदा करें - भाजपा सांसद साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसी भी दल के साथ चुनाव लड़ लें, लेकिन मैं उनको बता देना चाहता हूं कि भाजपा थी, भाजपा है और आगे भी भाजपा ही आएगी। उन्नाव की स्थिति को ही देख लीजिए, यहां से अनु टंडन ने पहले कांग्रेस से चुनाव लड़ा और उसके बाद उन्होंने सपा से भी दावेदारी पेश की। मगर, परिणाम वही आया है, इसलिए अखिलेश यादव किसी के साथ भी चुनाव लड़ें, लेकिन यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि वह भाजपा के साथ ही रहेगी।
उन्होंने आगे कहा, "गंगा में डुबकी लगाने से हमारे पाप तो धुल जाते हैं, जिनके नहीं धुलते, वो नहाते ही नहीं हैं।"
बता दें कि सांसद साक्षी महाराज उन्नाव लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे हैं। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की अनु टंडन को बड़े अंतर से हराया था। इससे पहले वह लगातार दो बार यहां से सांसद चुने गए थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उन्नाव
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


