जनपद के लार और मेहरौना क़स्बा में 13 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन के
दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने
एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए एक समुदाय के 1500 लोगों के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज
कर दिया तथा 50 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज
दिया एवं आधा दर्जन
गाँवो में पुलिस की छापेमारी की
थी| जिसके विरोध
में हिन्दूवादी संगठनों ने मुकदमा वापसी तथा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं एसपी को हटाने की मांग को लेकर सुबह से ही
मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया एवं तीन बार मुख्य मार्ग सिविल लाइन रोड पर बैठ कर
रोड जाम किया | पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार में घूम
कर दुकानें भी बंद कराई |
यह भी पढ़े :सेलिब्रिटिज का बाइकिंग शौक, देखिए कलेक्शनयह भी पढ़े :कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?