बुन्दी। बूंदी उत्सव को लेकर उपखंड मुख्यालय हिण्डोली में सोमवार को तहसील सभा भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियो ,कर्मचारियों नागरिको एवं जनप्रतिनिधियो की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपखंड अधिकारी गौरी शंकर शर्मा ने कहा की इस वर्ष जिला प्रसासन द्वारा हिण्डोली में 19 नवंबर को बुन्दी उत्सव का आयोजन तय किया गयाहै। उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी नागरिको एवं आम जनता की भागीदारी आवश्यक है। आमजन के सहयोग से ही उत्सव को सफलता निशिचित है। अत: जिस व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जाए उसे समय पर पूर्ण करे । बेठक में गणेश पूजन , ध्वज स्थपना ,कलश यात्रा , ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता , दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम , झांकियो की व्यवस्था ,पुरष्कार वितरण , अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई । व्यवस्था संबंधित जिम्मेदारियों को तय किया गया।
यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलायायह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला