सोनीपत। साउथ प्वाइंट संस्था के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने कहा कि हिन्दी विश्व की भाषा बन सकती हैं, यदि इसे अपनों का भरपूर सहयोग मिल जाए। हिन्दी मात्र भाषा नहीं बल्कि मातृ भाषा हैं। क्योंकि हिन्दी भाषा में वह ताकत हैं, जिससे देश विकास की नई ऊंचाईयां छू सकता हैं। उन्होंने यह संदेश साउथ प्वाइंट डिग्री कॉलेज में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेमीनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दिया। हिन्दी भाषा का वैश्विक स्तर पर भविष्य बेहद उज्जवल हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि यदि देश की भावी पीढ़ी हिन्दी का प्रचार प्रसार करने का संकल्प ले तो हिन्दी विश्व भाषा के रूप में स्थापित हो सकती हैं।
मनमोहक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य के विद्यार्थियों ने हिन्दी का प्रचार-प्रसार करने के लिए मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने हिन्दी दिवस का महत्व भाषण, कला के माध्यम से समझाया।