डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के ओडवाडिय़ा गांव में 27 वर्षीय युवक ने बुधवार को घर में खुद पर केरोसन उंड़ेल कर आग लगा ली। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी देर शाम सामान्य चिकित्सालय में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह दीपक सुथार के केरोसिन उंड़ेल आग लगाने के बाद चिल्लाने पर पिता तथा अन्य लोग घर के अंदर गए और आग पर काबू पाकर दीपक को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। घटना के समय उसकी पत्नी पीहर गई थी। सूचना पर दोवड़ा थाना के एएसआई चिकित्सालय पहुंचे, लेकिन युवक के बयान नहीं हो पाए। देर शाम को उपचार के दौरान झुलसे युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की कुछ समय से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण उसने यह कदम उठाया। साथ ही उन्होंने बताया कि युवक की पत्नी पीहर गई हुई थी। उसका कुछ वर्ष पहले युवक का विवाह हुआ था। उसके दो बेटियां हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।