Advertisement
हिमाचल प्रदेश: सीजन की पहली बर्फबारी से सफेद चादर में लिपटी लाहौल घाटी, शून्य से नीचे पहुंचा पारा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इतनी जल्दी और भारी बर्फबारी पिछले कई वर्षों में नहीं देखी गई। यह अचानक मौसम परिवर्तन सर्दियों की शुरुआत का संकेत दे रहा है, लेकिन साथ ही यह किसानों और बागवानों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
लाहौल घाटी में आलू और सेब की फसलें इस समय मंडियों के लिए तैयार हैं। बेमौसम बर्फबारी ने इन फसलों के परिवहन और गुणवत्ता पर गंभीर असर डाला है। किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है, क्योंकि बर्फ से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। सड़कों पर बर्फ जमा होने से परिवहन व्यवस्था भी चरमरा गई है, जिससे माल ढुलाई में भारी दिक्कतें आ रही हैं।
इस बर्फबारी ने घाटी की खूबसूरती तो बढ़ा दी है, लेकिन इसके साथ ही यहां के लोगों के सामने नई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने को कहा है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लाहौल स्पीति
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


